लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2675
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

प्रश्न- एलोरा के जैन गुहा मन्दिर के भित्ति चित्रों का विश्लेषण कीजिए।

उत्तर -

जैन गुहा मन्दिर के भित्ति चित्र - प्रसिद्ध एलोरा गुहा के कैलाश मन्दिर के भित्ति चित्रों के पश्चात् जैन गुहा मन्दिर के भित्त चित्रों का स्थान आता है। ये गुहा मन्दिर कभी भित्ति चित्रों से भरे पड़े थे। यह गुहा दसवीं से बारहवीं शती में निर्मित की गयी थी। एलोरा में पाँच जैन गुहा मन्दिर हैं जिसमें 'इन्द्रसभा' मन्दिर प्रमुख है। यह गुहा दुमंजिली है जो एक विशाल प्रांगण में बनायी गयी है। इस गुहा में निर्मित चित्र धूमिल पड़ गये हैं और कुछ क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं फिर भी कुछ दृश्य द्रष्टव्य होते हैं जो इस प्रकार हैं-

(1) महिष पर आरूढ़ यम - यह चित्र गुहा संख्या बत्तीस जिसका नाम 'इन्द्रसभा' रखा गया है, में निर्मित किया गया है। इस चित्र में चार मानव आकृतियाँ अंकित की गयी हैं जिसमें दो मानवाकृतियाँ महिष पर आरूढ़ हैं तथा दो महिष के आगे-आगे चल रहे हैं। इस चित्र में महिष की आकृति बड़ी आक्रामक दिखायी पड़ रही है जो अपने आगे वाले पैरों को ऊपर की ओर उठाये हुए हैं। महिष पर आरूढ़ मानवाकृतियों में आगे वाली आकृति के सिर पर लघु मुकुट सुशोभित हैं तथा केश खुले हुए हैं जबकि इसी के पीछे वाली आकृति के केशों का ऊँचा जूड़ा बनाया गया है। यह आकृति भाव-भंगिमा व मुखमण्डल की बनावट से स्त्री जान पड़ती है। महिष पर आरूढ़ दोनों मानवाकृतियों के कानों में कुण्डल पहनाया गया है तथा आगे वाली आकृति अपने वामहस्त को आदेश करने की मुद्रा में ऊपर उठाये हुए है। इस चित्र की पृष्ठभूमि में बादलों का अंकन किया गया है।

(2) जैन तीर्थंकरों के चित्र - इन्द्रसभा नामक गुहा में ही जैन तीर्थंकरों के सुन्दर चित्र अंकित किए गए हैं। इस गुहा में जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के साथ-साथ अन्य तीर्थंकरों के भी चित्र बनाये गये हैं। इन तीर्थंकरों के मुखमण्डल पर दिव्य तेज व शान्त भावना दर्शनीय है।

(3) कल्पसूत्र पर आधारित चित्र - इस गुहा में कल्पसूत्र नामक ग्रन्थ पर आधारित चित्रों का भी अंकन किया गया है। इसी जैन ग्रन्थ के द्वारा यह ज्ञात होता है कि जैन धर्म का प्रारम्भिक इतिहास क्या था। इस ग्रन्थ की रचना जैन आचार्य 'भद्रबाहु' ने की थी। इस ग्रन्थ से सम्बन्धित कथाओं के अनेक चित्र 'इन्द्रसभा' नामक गुहा में चित्रित किए गए हैं। इन कथाओं के अंकन में चित्रकारों ने अपनी कला का अच्छा परिचय दिया है।

(4) अलंकरण - इस गुहा की छत एवं स्तम्भों पर सुन्दर अलंकरण किया गया है। अलंकरण में कमल तथा उसकी लतर का अंकन मुख्य रूप से किया गया है साथ ही विविध प्रकार के वृक्षों एवं अनुपम लताओं का अंकन भी इस गुहा में दिखायी पड़ता है। अलंकरण में इतनी सूक्ष्म व लहराती रेखाओं का सहारा लिया गया है कि अलंकरण में अद्भुत सौम्यता एवं कोमलता उत्पन्न हो गयी है। इस प्रकार के शोभनार्थ अलंकरण अजन्ता गुहा में भी दिखायी पड़ते हैं।

इस प्रकार एलोरा गुहा मन्दिरों की भित्तियों पर जो चित्रांकन पाये गये हैं, वे अनुपम हैं तथा इनसे यह ज्ञात होता है कि मन्दिरों के निर्माण के उपरान्त इन्हें सुन्दर चित्रावलियों से अलंकृत किया जाता था। राष्ट्रकूटवंशी एलोरा गुहा मन्दिर के भित्ति चित्रों में अपभ्रंश वाले लक्षण दिखायी पड़ने लगते हैं तथा अजन्ता के भित्तिचित्रों जैसे भाव तथा सौन्दर्य का यहाँ पर अभाव-सा लगता है।

एलोरा गुहा की भित्तिचित्र कला यहाँ के सम्राटों के सरंक्षण में पली-बढ़ी तथा भित्तिचित्र के साथ-साथ यहाँ स्थापत्य के विभिन्न अंगों का भी पूर्ण विकास दिखायी पड़ता है। यहाँ के महान शिल्पियों एवं चित्रकारों ने अपनी परम्परावादी कला में समकालीन कला को मिश्रित करके अपनी अनुभूति के आधार पर एक नवीन कला को विकसित किया और उसी के आधार पर वास्तु एवं तक्षण कला चित्रों को बनाया। इनकी कृतियों में अन्य युगों की कला की अपेक्षा भव्यता एवं अलंकरण तथा चमत्कार दिखायी पड़ता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- कला अध्ययन के स्रोतों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  2. प्रश्न- प्रागैतिहासिक भारतीय चित्रकला की खोज का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
  3. प्रश्न- भारतीय प्रागैतिहासिक चित्रकला के विषयों तथा तकनीक का वर्णन कीजिए।
  4. प्रश्न- भारतीय चित्रकला के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं तथा वे किस प्रकार के हैं?
  5. प्रश्न- भीमबेटका क्या है? इसके भीतर किस प्रकार के चित्र देखने को मिलते हैं?
  6. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल किसे कहते हैं? इसे कितनी श्रेणियों में विभाजित कर सकते हैं?
  7. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल का वातावरण कैसा था?
  8. प्रश्न- सिन्धु घाटी के विषय में आप क्या जानते हैं? सिन्धु कला पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  9. प्रश्न- सिन्धु घाटी में चित्रांकन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  10. प्रश्न- मोहनजोदड़ो - हड़प्पा की चित्रकला को संक्षेप में समझाइए।
  11. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की कला पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- जोगीमारा की गुफा के चित्रों की विषयवस्तु तथा शैली का विवेचन कीजिए।
  13. प्रश्न- कार्ला गुफा के विषय में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।.
  14. प्रश्न- भाजा गुफाओं पर प्रकाश डालिये।
  15. प्रश्न- नासिक गुफाओं का परिचय दीजिए।
  16. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं की खोज का संक्षिप्त इतिहास बताइए।
  17. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं के चित्रों के विषय एवं शैली का परिचय देते हुए नवीं और दसवीं गुफा के चित्रों का वर्णन कीजिए।
  18. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सोलह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  19. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सत्रह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  20. प्रश्न- अजन्ता गुहा के भित्ति चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  21. प्रश्न- बाघ गुफाओं के प्रमुख चित्रों का परिचय दीजिए।
  22. प्रश्न- अजन्ता के भित्तिचित्रों के रंगों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  23. प्रश्न- अजन्ता में अंकित शिवि जातक पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  24. प्रश्न- सिंघल अवदान के चित्र का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  25. प्रश्न- अजन्ता के चित्रण-विधान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  26. प्रश्न- अजन्ता की गुफा सं० 10 में अंकित षडूदन्त जातक का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  27. प्रश्न- सित्तन्नवासल गुफाचित्रों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  28. प्रश्न- बादामी की गुफाओं की चित्रण शैली की समीक्षा कीजिए।
  29. प्रश्न- सिगिरिया की गुफा के विषय में बताइये। इसकी चित्रण विधि, शैली एवं विशेषताएँ क्या थीं?
  30. प्रश्न- एलीफेण्टा अथवा घारापुरी गुफाओं की मूर्तिकला पर टिप्पणी लिखिए।
  31. प्रश्न- एलोरा की गुहा का विभिन्न धर्मों से सम्बन्ध एवं काल निर्धारण की विवेचना कीजिए।
  32. प्रश्न- एलोरा के कैलाश मन्दिर पर टिप्पणी लिखिए।
  33. प्रश्न- एलोरा के भित्ति चित्रों का वर्णन कीजिए।
  34. प्रश्न- एलोरा के जैन गुहा मन्दिर के भित्ति चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  35. प्रश्न- मौर्य काल का परिचय दीजिए।
  36. प्रश्न- शुंग काल के विषय में बताइये।
  37. प्रश्न- कुषाण काल में कलागत शैली पर प्रकाश डालिये।
  38. प्रश्न- गान्धार शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  39. प्रश्न- मथुरा शैली या स्थापत्य कला किसे कहते हैं?
  40. प्रश्न- गुप्त काल का परिचय दीजिए।
  41. प्रश्न- “गुप्तकालीन कला को भारत का स्वर्ण युग कहा गया है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  42. प्रश्न- अजन्ता की खोज कब और किस प्रकार हुई? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करिये।
  43. प्रश्न- भारतीय कला में मुद्राओं का क्या महत्व है?
  44. प्रश्न- भारतीय कला में चित्रित बुद्ध का रूप एवं बौद्ध मत के विषय में अपने विचार दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book